रेवाड़ी, 10 मार्च। भारतीय थल सेना 14 मार्च से 5 अप्रैल तक जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं के लिए हिसार मिलिट्री स्टेशन में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार सेना भर्ती के जिन युवाओं ने आवेदन किया था उन उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र उनकी ईमेल पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर दी हुई तारीख व समय पर हिसार मिलिट्री स्टेशन में भर्ती प्रकिया के लिए रिर्पोट करें। उन्होंंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने से पहले सभी उम्मीदवार कोरोना जांच करवाकर भर्ती के समय कोरोना वाइरस मुक्त प्रमाण पत्र अपने साथ लाएं। उम्मीदवार को नोटिफिकेशन में जारी किया हुआ शपत्र-पत्र (एफिडेविट) के नमूने के अनुसार लाना अनिवार्य है। उन्होंंने बताया कि भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट ज्वॉईन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर भर्ती कार्यालय के द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन देखें। एक उम्मीदवार को एक रैली में केवल एक ही श्रेणी में भाग लेना है। अगर एक से ज्यादा श्रेणी में भाग लेता पाया गया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी एवं उसके विरूद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं शपत्र-पत्र नहीं होगा उनको रैली में भाग नहीं लेने दिया जाएगा और दस्तावेज के अभाव में उनका नाम रैली से रद्द कर दिया जाएगा।
Rewari News : हिसार में 14 मार्च से 5 अप्रैल तक खुली भर्ती का आयोजन, भर्ती के दौरान दलालों व जालसाजों के चंगुल से दूर रहें
उन्होंंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय ने भर्ती के लिये आवेदन करने वाले युवाओं से अपील की है कि वे दलालों व जालसाजों के चंगुल से दूर रहें क्योंकि सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी। उम्मीदवार केवल अपने योग्यता एवं कठिन परिश्रम पर ही विश्वास करें। रिश्वत लेना या देना, फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल में शामिल होना एक दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वाले उम्मीदवार कानून के तहत दंड के लिए उत्तरदायी होंगे।
बॉक्स: उम्मीदवारों व अभिभावकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश : भर्ती कार्यालय का किसी भी दलाल से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। अगर उम्मीदवार किसी दलाल को पैसे दे रहा है तो वह अपना पैसा बर्बाद कर रहा है। दलालों से बचें वे सेना में आपकी भर्ती को प्रभावित नहीं कर सकते हैं। दलालों को प्रोत्साहित न करें बल्कि दलालों को जड़ से उखाडऩे में सेना का सहयोग करें। दलालों एवं पैसे मांगने वालों के खिलाफ रैली में भाग लेने वाला कोई भी उम्मीदवार नजदीकी भर्ती कार्यालय में अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत पर कार्यवाही के लिए अपना नाम व पता अवश्य लिखें। शिकायतकर्ता को प्रतिशोध का कोई डर नहीं होना चाहिए। भर्ती कार्यालय आपको आश्वस्त करता है कि आपके साथ पूर्ण रूप से न्याय होगा। कोई भी व्यक्ति अगर दलाली में लिप्त पाया गया तो उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा तथा उस पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कोई भी सेवानिवृत या सरकारी कर्मचारी दलाली में लिप्त पाया गया तो उसकी पेंशन बंद कर दी जाएगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें