रेवाड़ी, 10 मार्च। मेरी फसल मेरा ब्यौरा से सम्बंधित सभी शिकायतों का निपटान सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार 24 घण्टे में समाधान करें। जिस शिकायत का समाधान उनके लेवल पर न हो तो उसे सदस्य सचिव के पास भेजें।
एडीसी राहुल हुडडा आज जिला सचिवालय में मेरी फसल मेरा ब्यौरा जिला स्तरीय शिकायत कमेटी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जमीन से सम्बंधित जो भी किसानों की शिकायत पोर्टल पर आती है, उन्हें तुंरत हल करने का प्रयास करें। जिला स्तरीय शिकायत कमेटी में समीक्षा करते हुए राहुल हुडडा ने बताया कि जिला में कुल 1912 शिकायतें आई हुई थी उनमें से अभी 514 लम्बित है। उन्होंने तहसीलवाईज समीक्षा करते हुए कहा कि बावल तहसील से संबंधित 225, डहीना 84, धारूहेडा 34, कोसली 3, मनेठी 34, नाहड 35, पाल्हावास 47, रेवाडी 52 शिकायतें लम्बित है। यहां यह भी बतां दे कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त, सदस्य जिला राजस्व अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नियंत्रक, डीडीपीओ, डीआईओ, डीएचओ, डीएमईओ तथा सदस्य सचिव डीडीए बनाए गए है। बैठक में एसडीएम रविन्द्र यादव, डीआरओ विजय यादव, डीडीपीओ एचपी बंसल, तहसीलदार रेवाडी प्रदीप देशवाल, तहसीलदार बावल मनमोहन, तहसीलदार कोसली जितेन्द्र, एएफएसओ जय यादव, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ दीपक यादव, बागवानी विभाग के सतबीर शर्मा, डीएमईओ रमेश गोयल, एडीआईओ सुनील सहित सभी नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें