रेवाड़ी, 8 मार्च। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ 10 अक्तूबर से 11 नवम्बर, 2020 तक ऑनलाइन बाल महोत्सव-2020 का आयोजन करवाया गया। जिसमें 23 प्रकार की प्रतियोगिताओ के अंतर्गत विभिन्न वर्गो में 73 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जहां कोविड के दौरान पूरी दुनिया इस महामारी से संघर्ष कर रही थी, वही रेवाड़ी जिले के 21673 बच्चों ने इन ऑनलाइन प्रतियोगिताओ में बढ़चढ़ कर भाग लेकर एक नया इतिहास रच दिया। सभी 73 इवेंट्स में से जिला ने 30 पोजीशन प्राप्त की। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर 61 बच्चें, द्घितीय स्थान पर 49 बच्चे, तृतीय स्थान पर 49 बच्चे और सांत्वना स्थान पर 4 बच्चें कुल 163 बच्चों ने क्रमंश प्रथम, द्घितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करके रेवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : राज्य स्तरीय बाल महोत्सव मे रेवाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, उपायुक्त ने विजेताओं को दी बधाई
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें