ग्राम समाचार, पथरगामा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां योगिनी महिला विकास संघ द्वारा सातवां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अंजली यादव ने दीप जलाकर किया मौके को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तमाम महिला समूह एक सशक्त दिशा की ओर बढ़ रही है प्रशासनिक स्तर पर जो भी सहयोग होगा जाएगा कहा कि मां योगिनी महिला विकास संघ के द्वारा मुख्य उद्देश्य हमारी गांव की हर महिलाओं को अपनी वर्तमान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्थिति में परिवर्तन लाना और उस परिवर्तन को हमेशा बरकरार रखते हुए महिला को न्याय अधिकार और समानता के अधिकार के साथ आत्मनिर्भर बनना, सभी महिला एक साथ मिलकर एक सशक्त महिला को संगठित करना है।
जेएसएलपीएस के प्रखंड संयोजक सुरैया ने बताया कि संगठित महिला मंडल, ग्राम संगठन और फेडरेशन को मजबूत करना प्रत्येक सदस्य के लिए आजीविका का प्रावधान आर्थिक रूप में सशक्त करना हमारहमारे प्रखंड में होती रही कुरीतियां को दूर करके प्रत्येक महिला को न्याय का अधिकार दिलाना। सरकार के तरफ से मिलने वाली हर योजना को गांव तक पहुंचाना और उसका लाभ उठाना, कुपोषण को दूर करके स्वास्थ बच्चे, किशोरी और महिलाओं को स्वस्थ रहने को प्रेरित करना यह महिला मंडल का लक्ष्य है। बीच-बीच में महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा बाल विवाह रोकने दहेज प्रथा आदि पर आधारित एकांकी का प्रदर्शन भी किया गया | उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि महिला समूह के द्वारा समूह में जोड़ने के बाद उसके प्रभाव के बारे में बताया गया कि समूह में जुड़ कर कर्ज के रूप में 64000 की राशि ली थी और पैसों से खुद का नाश्ता का दुकान खोला जिससे महीने का ₹6000 आमदनी हो जाती है और घर पर फूलगोभी, ब्रोकली, गाजर का अचार बना कर घर से बेचती है| कुछ आर्डर मार्केट से भी आ जाता है, जिससे हर महीने में तकरीबन 3000 से ₹3500 रुपया आमदनी हो जाती है| इन पैसों से कुछ पैसे को महिला दीदी अपने बचत खाते में जमा करती है और बच्चों को एक अच्छी स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजती है और पूरे परिवार को साथ जिंदगी व्यतीत करती है। अधिवेशन को जिला परिषद सदस्य पश्चिमी पूनम देवी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि कई वक्ताओं ने संबोधित किया मौके पर मां योगिनी महिला मंडल पथरगामा का अध्यक्ष गुड़िया देवी, सचिव अंजली दास, कोषाध्यक्ष श्यामा देवी, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक सुरैया, पूजा, प्रदान संस्था के मनीष कुमार पांडे, ताराचंद, पंकज, विकास, रमेश, पप्पू, गोलू, आशुतोष आदि कई लोग मौजूद थे|
-:अमन राज, पथरगामा:-




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें