Rewari News : पुलिस की और से महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उद्धोषित अपराधी गिरफतार-

थाना माडल टाऊन रेवाडी पुलिस ने उद्धोषित अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक अपराधी को गिरफतार किया है।

गिरफतार किए गए उद्धोषित अपराधी की पहचान रेवाडी के सरस्वती विहार निवासी विकास पुत्र मदन लाल के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि थाना माडल टाऊन रेवाडी मे एनडीपिएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकद्मे मे उक्त आरोपी सलिंप्त रहा था। जो अदालत से सुनवाई के दोरान आरोपी गैरहाजिर होने पर माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को उद्धोषित अपराधी धोषित किया गया था। माननीय अदालत के आदेशानुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफतार करके न्यायालय मे पेश किया गया है।  

 

जिला पुलिस रेवाडी द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस -




पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाडी मे पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल की अध्यक्षता मे आज 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने रेवाडी जिले की तमाम महिलाओ को शुभकामनाए दी है। पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने कहा है की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, विश्व के विभिन्न क्षेत्रो मे महिलाओ के प्रति सम्मानप्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओ के आर्थिकराजनितिक और सामाजिक उपलब्धियो के उपलक्ष्य मे उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह दिवस उन महिलाओ को सम्मानित करने का दिन है जो अपने जीवन मे सामाजिक, आर्थिक ओर सांस्कृतिक उपलब्धियो प्राप्त करने मे कडी मेहनत करती है। पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने विभिन्न विभागो मे सराहनिय कार्य करने वाली महिलाओ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर महिला स.उप.नि. नितू इन्चार्ज पुलिस चौकी भाडावास गांव, महिला स.उप. कविता थाना बावल, महिला प्रधान सिपाही पुनम थाना रोडहाई, महिला प्रधान सिपाही कल्पना व महिला सिपाही अंकू महिला हैल्प लाईन 1091, महिला प्रधान सिपाही सुदेश, महिला सिपाही किरण थाना सदर, महिला सिपाही मोनिका व महिला सिपाही कविता दुर्गा शक्ति, ममता प्रोटैक्शन सैल, नीतू सैनी सी.डब्लू.सी. निलम शर्मा अधिवक्ता समाज सेवी को पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दोरान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री हंसराज ह.पु.से., पुलिस अधीक्षक रेवाडी श्री अमित भाटिया ह.पु.से., महिला निरीक्षक श्रीमती सुनिता मुख्य लिपिक, प्रबधंक महिला थाना रेवाडी, एन.जी.ओ. संचालक श्रीमति निलम शर्मा व नितू सैनी व महिला पुलिस कर्मचारी हाजिर रही। रेवाडी जिला मे महिला पुलिस कर्मचारियो ने महिला विरुद्ध अपराध को रोकने मे अहम भूमिका निभाते हुए मेहनत व लग्न से अपनी डयूटि करती है। महिला हैल्प लाईन 1091 पर कार्यरत महिला कर्मचारी भी महिला विरुद्ध अपराध की सुचना प्राप्त होने से लेकर कार्यवाही कि समाप्ती तक फिड बैक लेकर पिडित महिलाओ को न्याय दिलाने मे मदद करती है। महिलाओ कि सुरक्षा के सम्बंध मे सामाजिक संस्थाए भी काफी अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए महिला थाना प्रबन्धक उप.नि. सर्वेष्ठा ने एक मुहिम चलाई है जिस की टैगलाइन है आप हमारी तरफ बढ़ाओ हाथ हम देंगे आपका साथ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें