Rewari News : ध्यान साधना सत्संग का कार्यक्रम ‘‘सत्यम-शिव-सुन्दरम’’ का आयोजन किया गया

 


हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में ध्यान साधना सत्संग का कार्यक्रम ‘‘सत्यम-शिव-सुन्दरम’’ का आयोजन सेक्टर-1 सोलहराही श्याम बाबा के मंदिर परिसर पर आयोजित किया गया। महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की श्याम दिवाना मंडल के नवनीत सोनी ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्य बाल कल्याण आयोग की प्रदेश उपाध्यक्षा पारीशा शर्मा, एडवोकेट कमल निम्बल, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो अनिरूद्ध यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि भगवान शिव देवताओं और असुरों के सागर मंथन के समय जब कालकूट विष निकला तो सभी घबरा गये, उस समय शिव ने आगे आकर उस विष को अपने कण्ठ में धारण किया, जिस कारण वो महादेव कहलाये। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर, प्रधान अरूण गुप्ता, विश्व हिंदु परिषद के राम प्रसाद यादव व सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान हरीश मलिक ने कहा कि शिव परिवार को देखकर हमे मालूम होता है कि जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों में कैसे सहजता से हम रह सकते हैं। जहां उनके गले में सर्प है वहां गणेश जी का वाहन चूहा है। जहां मां पार्वती सिंह पर सवारी करती है वहीं शिवजी का वाहन नंदी है। विपरीत स्वभाव होने के बावजूद वो आपस में मिलजुल कर रहते हैं। 


भाजपा महिला उपाध्यक्षा दीपा भारद्वाज, प्रमुख शिक्षाविद् रेखा गर्ग, समाजसेविका तारा देवी व रीटा गेरा ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद की मदद करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सभी ने मिलकर ‘‘भोले-बम बम भोले’’ का भजन मस्ती के साथ गाया। उल्लेखनीय सेवा के लिये सुरेखा ढींगडा, शिक्षाविद् रीटा गेरा, डा. रेनू ढींगरा, डा. संजय रोहिल्ला, लोकेश भारद्वाज व राजेंद्र सिंह यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सभी ने लाफ्टर थेरेपी पर जमकर ठहाके लगाये। कार्यक्रम में मुख्यतः पुरूषोतम नंदवानी, मनीष जलवा, कपिल कपूर, सोनिया कपूर, किशोरी लाल नंदवानी, गीता बहन, सुनीता नंदवानी, जगदीश यादव, प्रशांत पारीक, नरेश मेहदीरता, सत्यपाल शास्त्री, नंदलाल ढींगरा, एडवोकेट राजकुमार गेरा, मदन लाल बत्रा, शिक्षाविद् विजय शर्मा, राजेंद्र गेरा, मंजू रानी, रामकुमार लखेरा व साथियों ने सहयोग किया। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें