Bhagalpur News:तीन बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। दिनदहाड़े अपराधी आपराधिक घटनाओं अंजाम दे रहे हैं। रविवार शाम जिले के मधुसूदनपूर थाना क्षेत्र के छोटी बादरपुर रोड पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान छोटी दीग्घी निवासी बटेश्वर मंडल के 32 वर्षीय पुत्र बिपीन कुमार के रूप में हुई हैI घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि बिपीन की उठना बैठना आपराधिक छवि वाले लोगों के साथ था। बीते दिनों गोलीबारी के मामले में वह जेल भी जा चुका है। वह इसी इलाके के किसी नंदु मंडल के साथ रंगाई पुताई का काम करता था। जिसके बाद किसी बात पर एक वर्ष पूर्व दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी। बिपीन के पिता ने अपने पुत्र की हत्या का सीधा आरोप नंदु और मानिकपुर के गणेश मंडल पर लगाया है। घटना की खबर मिलते ही एएसपी  सिटी पुरण कुमार झा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों से लीI बिपीन के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैI

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें