रेवाड़ी, 7 मार्च। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण विभाग रेवाड़ी द्वारा गत कई माह से लगातार विशेष चैकिंग अभियान के तहत जिला में ऑवरलॉडिंग वाहनों के चालान कर उन पर करोड़ों रूपए का जुर्माना किया गया तथा शनिवार को सोसायटी स्टेट कैरिज की 1बस का चालान व 2बसों सहित ओवर लोड डम्पर इम्पाउंड किये है।।
आरटीए सचिव गजेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माह नंवबर से मार्च महीने के 6 दिन में अवध रूप से चल रहे वाहन व ओवरलोडिंग के 38लाख रुपये के 75 चालान सहित कुल 4करोड़ 81लाख 23हजार रुपये के चालान किए गए है। उन्होंने बताया कि निजी सोसायटी की बसों द्वारा अवध रूप से क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर ले जाने की जानकारी समाचार पत्र में छपी होने पर हमारी आरटीए टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 3बसों के चालान किये जिसमें 1बस धारूहेड़ा व1बस रेवाड़ी को निर्धारित सीमा से अधिक सवारी बैठाने के कारण दोनों बसों पर 1लाख व 1लाख500रुपये का चालान कर इम्पाउंड किया गया है।उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी पिछले समय के टैक्स की जांच की जाएगी जाँच में टैक्स की चोरी पकड़ी गई तो उस समय से अबतक का टैक्स जुर्माना सहित भरवाया जाएगा।डीटीओ व आरटीए सचिव ने बताया कि बस की 32 सीट+चालक का टैक्स 6000,39सीट+चालक का टैक्स 9000 व 40सीट से ऊपर अधिक सवारियों के लिए अधिकृत टैक्स 12000रुपये प्रति महीना के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा।उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों से सड़कें क्षतिग्रस्त भी होती है तथा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।ओवरलोडिंग वाहनो की चैकिंग के लिए गठित टीम द्वारा ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है तथा चैकिंग का उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।विभाग के इस अभियान में उनकी टीम में एसआई नरेश कुमार, टीएसआई प्रदीप कुमार, टीएसआई तिलकराज,टीएसआई जसबीर सिंह व कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें