Rewari News : ‘‘विश्व धुम्रपान निषेध दिवस’’ पर धुम्रपान से होने वाले खतरों के प्रति किया जागरूक

वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में ‘‘विश्व धुम्रपान निषेध दिवस’’ के अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्यातिथि पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित समाज सेविका विजय चैहान, पंचनद के जिला प्रधान केशव चैधरी व युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में लगभग 100 करोड़ व्यक्ति धुम्रपान तम्बाकू का सेवन करते हैं। 60 लाख के लगभग प्रत्येक वर्ष मृत्यु का शिकार होते है जिसमें 8000 वो बच्चे होते है जो अपने परिवार के बड़ों के धुम्रपान के कारण कैंसर आदि का शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त होते हैं। 



युवादल के सांस्कृतिक सलाहकार परवीन ठाकुर, पंजाबी बिरादरी के उपप्रधान अभिेषक झाम्ब, श्री श्याम दिवाना मंडल के नवनीत सोनी, पार्षद राजेंद्र सिंहल, बजाजा बाजार एसोसिएशन के प्रधान गीतेश भार्गव ने कहा कि यद्यपि सरकार ने धुम्रपान पर प्रतिबंध लगाये हुये है परंतु उनका कडाई से पालन होना जरूरी है। समाजसेविका कमल मखीजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता, शशी जुनेजा, सुरेखा ढींगड़ा ने कहा कि हम महिलायें धुम्रपान निषेध में महत्वपूर्ण कार्य कर सकती हैं। परिवार में यदि कोई सदस्य यदि धुम्रपान करता है तो मिलकर उसे समझाये जिससे उसकी आदत दूर हो सके और वह स्वस्थ जीवन जी सके। यैस वीकैन के यतीश सिंहल व उनकी पूरी टीम को इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बहन विजय चैहान, दीपा भारद्वाज, सुरेखा ढींगडा, शशी जुनेजा को उनकी सेवाओं के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। प्रो. अनिरूद्ध यादव की ओर से सभी को नशा विरोधी साहित्य दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यतः किशोरी लाल नंदवानी, त्रिलोक चावला, मदन लाल बत्रा, अनुराग गुप्ता, निखिल कोशिक, कपिल कोशिक, नंदलाल ढींगरा ने सहयोग किया

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें