रेवाड़ी, 10 मार्च। हरिद्वार में कुम्भ मेले का आयोजन किया जा रहा है और इस मेले में हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की सम्भावना रहती है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा कुम्भ मेला-2021, हरिद्वार के संदर्भ में कोविड-19 के प्रबंधन हेतु मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) जारी की गई है। इस एसओपी के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति व 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय, फेफड़े और गुर्दे की बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति, कैंसर, मस्तिष्क रोग से पीडि़त, गर्भवती महिलाओं आदि को कुम्भ मेला-2021 में जाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगुंतुकों/श्रद्धालुओं को यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व उतराखण्ड सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा तथा अपने मोबाईल फोन पर हर समय आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करना होगा। डीसी ने बताया कि आगुंतुकों/श्रद्धालुओं को कुम्भ मेला क्षेत्र में प्रवेश के लिए निर्धारित प्रारुप पर स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा। आगुंतुकों/श्रद्धालुओं को कुम्भ मेला क्षेत्र में प्रवेश के समय से 72 घण्टे पूर्व की कोविड-19 आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य होगी। यात्रा से पूर्व आगुंतको/श्रद्धालुओं को कोविड-19 के बचाव व सावधानियों से आमजन को जागरुक किया जाए। कुम्भ मेला-2021 की यात्रा पूर्ण होने पर सम्बन्धित राज्य में वापस आने पर आगुंतकों/श्रद्धालुओं द्वारा अपने राज्य में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कोविड-19 परीक्षण या सक्रिय निगरानी का अनुपालना की जाए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें