ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 10.03.2021 को जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा पूर्व में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के 09 अभ्यर्थियों एवं जिला प्रोग्राम कार्यालय, बांका के एक अभ्यर्थी को जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा नियोजन पत्र दिया गया जिसमें समूह ‘ग‘ में 06 अभ्यर्थी एवं समूह ‘घ‘ में 09 अभ्यर्थी को नियोजन पत्र दिया गया।
जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा नियोजन पत्र प्राप्त अभ्यर्थीयों का पदस्थापन किया जायेगा। इस मौके पर अपर समाहर्ता, बांका, सिविल सर्जन, बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदा0 बांका, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई0सी0डी0एस0), बांका आदि उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें