Rewari News : गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, गैस सिलेंडर बरामद


थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने गैस सिलेण्डर चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान धारूहेड़ा चुंगी स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी सुनिल उर्फ भोलू उर्फ भोन्दू के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता नवीन कुमार निवासी पुन्सिका थाना रामपुरा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह टम्पू में गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम करता है। गत 28 फरवरी को वह अपने टम्पू से मौहल्ला साधुशाह नगर में गैस सिलेण्डर सप्लाई करने के लिए गया था। जब वह अपने टम्पू से भरा हुआ सिलेण्डर उतारकर एक उपभोग्ता के घर में देने गया तब पीछे से दो लडके एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए और उसके टम्पू में रखा एक भरा हुआ गैस सिलेण्डर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार मामले में संलिप्त आरोपियों का पता लगाकर शुक्रवार को मामले मे सलिंप्त एक आरोपी सिकन्दर को गिरफतार कर लिया था। तथा चोरी किया हुआ गैस सिलेण्डर व वारदात में इस्तेमाल हुई मोटर साईकिल बरामद कर ली है। उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए शनिवार को मामले मे सलिंप्त दुसरे आरोपी सुनिल उर्फ भोलू उर्फ भोन्दू पुत्र मांगेराम निवासी बाल्मीकि बस्ती धारुहेडा चंगी रेवाडी को भी गिरफतार कर लिया है।        

 

लोहे के सरिए चोरी करने के मामले मे दो आरोपी गिरफतार

थाना शहर रेवाडी के अन्तर्गत कानोड गेट चौकी पुलिस ने 2 अलग अलग जगहो से लोहे के सरिए चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियो को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो की पहचान गुलाबीबाग रेवाडी निवासी टोनी उर्फ मंगतू व मोनू उर्फ बच्ची के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता विपिन निवासी विकास नगर रेवाडी ने अपनी दी हुई शिकायत मे बतलाया की मैने अपने मकान के ऊपरी हिस्से मे निर्माण कार्य चला रखा है, जिस कारण लोहे के 6 सरिए गली मे रखे हुए थे। तथा हमारे पडोसी रामकिशन ने भी अपने मकान का काम चला रखा था उसके 7 सरिए भी गली मे रखे हुए थे, जिनको 2/3 मार्च की रात को टोनी व मोनू चोरी करके ले गए। पुलिस को शिकायत मिलने पर थाना शहर रेवाडी मे चोरी का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दि थी। पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए शनिवार को मामले मे सलिंप्त दोनो आरोपियो टोनी उर्फ मंगतू व मोनू उर्फ बच्ची पुत्र रमेश कुमार निवासी गुलाबी बाग रेवाडी को गिरफतार कर लिया है। आरोपियो से चोरी किए हुए लोहे के सरिए भी बरामद कर लिए है।  

 

कम्पनी मे कार्यरत युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील विडियो बनाकर ब्लैक मेल करने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना पुलिस ने शहर कि एक कम्पनी मे कार्यरत राजस्थान की युवती के साथ शादी का झांसा देकर  दुष्कर्म करने व अश्लील  विडियो बनाकर ब्लैक मेल करने की धमकी देने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पिडिता युवती राजस्थान कि रहने वाली है तथा रेवाड़ी की किसी कंपनी में काम करती है। जिस कंपनी में वह काम करती हैउसी कंपनी मे आरोपी युवक काम करता है। आरोपी युवक पिडिता के साथ बातचीत करने लग गया तथा उसकी पढाई मे मदद करने के भरोसा दिलाने के बहाने उसे माबाईल पर भी बातचीत करने लग गया । उसके बाद आरोपी युवक गत 29 अक्टूबर 2020 पिडिता को अपने किराए के कमरे मे लेकर गया तथा वंहा पर उसे जुस पिलाया तथा उसके बाद वह बेहोशी हालात मे हो गई ओर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया ओर अश्लील विडियो बना ली। पिडिता होश मे आने के बाद आरोपी के बारे शिकायत करने के लिए कहा तो आरोपी युवक ने पिडिता के साथ शादी करने के लिए उसे मना लिया। तथा बाद मे आरोपी ने कई बार अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी ने शादी करने के लिए स्पष्ट मना कर दिया तब पिडिता द्वारा महिला थाना रेवाडी मे शिकायत करने पर पिडिता का मैडिकल करवाकर दुष्कर्म कि धारा के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दि थी। उक्त मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कृष्णकांत पुत्र छैलबिहारी निवासी कुरका तहसील रुपवास भरतपुर राज. को गिरफतार कर लिया है।

 

फर्जी कागजात पर लोन लेकर धोखाधडी करने के मामले मे तिन ओर आरोपी गिरफ्तार:-



 

फर्जी कागजात बना कर एक निजी फाइनेंस कंपनी से लोन पास करा धोखाधड़ी करने के मामले में सीआई रेवाडी व सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाही  करते हुए  मामले मे सलिंप्त तीन ओर  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अलवर के गांव बालपुरा निवासी इंद्रजीत व बिजेंद्र तथा अलवर के ही गांव नांगलिया निवासी हवा सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। तथा तिन अन्य आरोपियो को उसके कुछ दिन बाद ही गिरफतार करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था।  जांचकर्ता ने बतलाया की गांव रोलियावास निवासी मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि ब्रास मार्केट स्थित शुभम हाउसिंग डवलपमेंट फाइनेंस लि. में ब्रांच मैनेजर है तथा उनकी कम्पनी लोगों को हाउसिंग लोन देती है। अलवर के गांव खेड़ी निवासी पवनजीत ने उनकी कंपनी मे पवनजीत पुत्र सुभाषचन्द्र वासी खेडकी थाना बहरोड जिला अलवर राजस्थान ने 20 लाख रुपये का लोन लेने के लिए अपनी फाईल लगाई थीजिसमे पवनजीत ने अपना आर्मी का कार्ड अपना आधार कार्ड अपने खाता कि बैंक स्टैटमैन्ट फार्म 16 वा अपने अन्य केवाइसी के कागजात लगाये थे। कम्पनी ने पवनजीत को कुल 11 लाख 99 हजार 118 रुपये का लोन पास कर दिया । 6-4-19 को पवनजीत अपने एक औऱ साथी कुलदीप के साथ हमारी कम्पनी के आफिस मे लोन का चैक लेने के लिए आया था। पवनजीत ने आफिस में आकर जल्दी से कम्पनी द्वारा पास किये गये लोन का चैक जल्दी से दिये जाने बारे आग्राह किया था। पवनजीत ने बताया था कि उसे उरी में अपनी डियुटी के लिए कल जाना है। कम्पनी द्वारा ICICI बैक का चैक 11 लाख 99 हजार 118 रुपये का पवनजीत को दिया गया औऱ चैक कि फोटो काँपी रिसीव करा ली थी। इसी दौरान ही साथ आये लडके कुलदीप ने पवनजीत को पंकज के नाम से पुकारा तो शक हो गया। कंपनी अधिकारियों ने चेक वापस ले लिया तथा पूछताछ की। पूछताछ  में पता लगा कि पवनजीत का असली नाम पंकज यादव पुत्र सुबेसिंह वासी जखराना कला थाना बहरोड जिला अलवर राजस्थान है तथा उसके द्वारा दिये गये सभी कागजात आर्मी कार्ड आधार कार्ड फार्म 16 बैक स्टेटमैन्ट सभी फर्जी है। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस भी ब्रांस में पहुंची थी तथा पंकज व कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। पवनजीत की जेब से पंकज यादव पुत्र सुबेसिहँ वासी जखरानाकंला थाना बहरोड जिला अलवर राज0 का आधार कार्ड मिला था। आरोपियों के कई साथियों ने पहले भी फर्जी कागजात पर कंपनी से लोन लिया हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को  मामले मे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले मे सलिंप्त तीन ओर आरोपियों इंद्रजीत व बिजेंद्र पुत्र जयपाल निवासी बालपुरा तथा हवासिंह पुत्र उमराव निवासी गांव नांगलिया जिला अलवर राज. को गिरफ्तार करके 4 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें