Rewari News : 1 मार्च से 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा

1 मार्च से 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। बालवाड़ी व नांधा की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हेमलता तँवर व कैलाश चंद एड्वोकेट  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। हेमलता तँवर ने महिलाओं का आर्थिक विकास कैसे हो इस विषय पर चर्चा व समाधान बारे अवगत कराया। आत्मनिर्भर नारी  सेंटर के बारे में गाँव की जरूरत मन्द महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के विषय मे जानकारी दी कैलाश चंद एड्वोकेट ने महिलाओं की सुरक्षा अधिकार, व कर्तव्यो बारे अवगत कराया और सरकार की योजनाओं बारे अवगत कराया कि महिलाओं हेतु सरकार द्वारा काफी योजनाये चल रही है बताया कि आज की महिला सिर्फ घर की चार दिवारी तक सीमित नही है प्रत्येक छेत्र में महिलायें पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, आज की महिला देश की सुरक्षा में भी कही पिछे नही है आज के कार्यक्रम में आयर्न सीड्स डेयरी प्रोडूट्स प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के डारेक्टर विपिन यादव,सीमा गुप्ता, पूनम,सुपियार देवी, साथ में  उपस्थित रहे। इस दौरान गाँव की सरोज देवी, कांता, दया, ललिता, अनिता, शुसीला, विमला, राज,कृष्ना,मिथलेश, अनार, मैना, पुष्पा, संतोष,, लक्ष्मी, सुमन, सरिता,सविता, कोसल, शर्मिला, रेखा, पूनम, शशी, ऊषा, अंजू, आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें