जन्नत फिल्म प्रोडक्शन एवं बालेश्वर फिल्म के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म जूनून का पाँचवा शेड्यूल एडवांस इंस्टिट्यूट पलवल में 9 मार्च से 15 मार्च तक शूट किया जाएगा। विनय गुप्ता (चेयरमैन ऑफ़ एडवांस इंस्टिट्यूट) के द्वारा रिबन काटकर शुभारम्भ किया जाएगा। इस फिल्म के निर्माता व निर्देशक हर्ष यादव है। मुख्य नायिका की भूमिका में कविता राठौड़ है। हर्ष यादव ने बताया की ये फिल्म गर्ल्स की सेल्फ डिफेन्स पे आधारित है। इस फिल्म में लड़कियों व महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार व अमानवीय घटनाओं को दर्शाया जायेगा। इस फिल्म की कहानी का तीसरा हिस्सा शूट हो चुका है बाकि की शूटिंग पलवल व आसपास में पूरी की जाएगी। विनय गुप्ता जी ने बताया की नवयुवाओं को एक अच्छी सोच व सन्देश इस फिल्म के माध्यम से मिलेगा और हमे बहुत ख़ुशी है की 9 मार्च से इस फिल्म की शूटिंग हमारे कैंपस में शुरू की जाएगी व नवयुवाओं को इस फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि एक बार फिर जुनून फिल्म की टीम सेट पर एक साथ दिखाई देगी। हर्ष यादव ने बताया की एडवांस इंस्टिटयूट के विद्यार्थीयों को भी इस फिल्म में काम करने का मौका दिया गया है जिनमें से अनुषा, सोनिया राना, नीतू, नीरज, काजल, प्रीती, चेतन आदि है। जून माह तक फिल्म की शूटिंग पूरी होने की संभावना है।
Home
Haryana
Palwal
Palwal News : हिंदी फिल्म जूनून का पाँचवा शेड्यूल एडवांस इंस्टिट्यूट पलवल में होगा शूट : हर्ष यादव
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें