Rewari News : भारतीय किसान यूनियन संगठन द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ ज्ञापन दिया

भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ किसान एवम जन विरोधी प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी एवम जे जे पी के गठबंधन की मनोहर लाल खट्टर सरकार को किसान-मजदूर एवम जन विरोधी सरकार बताते हुए,इसके विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव का खुला समर्थन करते हुए रेवाड़ी एमएलए चिरंजीव राव, कोसली एम एल ए लक्ष्मण सिंह यादव के कार्यालयों में ज्ञापन सौंपा गया।



ज्ञापन में 10 मार्च 2021 को सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास पसताव पर बहस में सरकार के खिलाफ वोट करने की मांग की गई है। जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि प्रदेश की किसान एवम जन विरोधी सरकार को महत्वपूर्ण सबक सिखाने का लोकतंत्र का यह अहम तरीका है। समय सिंह ने यह भी चेताया कि यदि आप द्वारा इस जन विरोधी सरकार के पक्ष में मत दिया जाता है तो आपके निर्वाचन क्षेत्र में जनता आपको सबक सिखाने के लिए मजबूर हो जाएगी। 



ज्ञापन देने वालो में जिला प्रधान समय सिंह के साथ जिला उप प्रधान कुलदीप सिंह भुड़पुर, जिला युवा प्रधान कमल सिंह यादव एवम जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश यादव आदि किसान नेता मौजूद थे ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें