Rewari News : IGU मीरपुर में सहायक प्रोफेसर डॉ. सीमा महलावत को वाणिज्य विभाग की तरफ से विदाई

इन्दिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के वाणिज्य विभाग में सहायक प्रोफेसर के  रूप में कार्यरत रही डॉ. सीमा महलावत का गुरूग्राम विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में चयन होने पर वाणिज्य विभाग की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष ने उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 



शिक्षकों ने भी उनके साथ अपने अनुभव सॉझा किए। डॉ. सीमा ने इस समारोह के लिए सम्पूर्ण विभाग का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं पीएच.डी. स्कॉलर उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें