Rewari News : सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार



सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान नूंह जिले के गाँव जमालगढ़ निवासी मुबीन के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता कर्मवीर गाँव कालुवास रेवाड़ी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 24 अगस्त 2015 को उसने अपनी मोटरसाईकिल मॉडल टाउन में अपने दोस्त के घर के बाहर खड़ी की थी। रात को जब उसने देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नही मिली। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी। कार्यवाही के दौरान मोटर साईकिल चोरी में संलिप्त आरोपी इरफ़ान को पलवल के किसी अन्य मुकद्दमे में जेल में बंद होने पर अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी से चोरी की गई मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली गई थी। आरोपी से पूछताछ के दौरान मामले में संलिप्त साथी आरोपी मुबीन का नाम सामने आया था। उक्त मामले में रविवार को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए साथी आरोपी मुबीन पुत्र मांडू निवासी जमालगढ़ जिला नूंह(मेवात) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना मॉडल टाउन के दो अन्य चोरी के मामलो में भी वांछित है।

 

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

थाना बावल पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी लड़की गत 7 मार्च को गाँव में ही एक घर से पानी लेने के लिए गई थी। वहाँ पर आरोपी युवक ने मेरी लड़की को घर के अंदर बुलाकर उसका हाथ पकड़ कर उसे चोबारे में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की ने घर आकर सारी बात अपनी माँ को बताई। पुलिस ने पीडिता लड़की की माता की शिकायत पर नाबालिक लड़की का मेडिकल करवाकर पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्लाट में घुस कर मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना जाटूसाना पुलिस ने प्लाट में घुस कर मारपीट करने के मामले में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान गाँव दडोली निवासी विकास, प्रदीप व हरिओम के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता सुरेश निवासी गांव दडोली रेवाड़ी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 20 दिसंबर 2020 को वह अपने भाई के साथ अपने प्लाट में काम कर रहा था। तभी निखिल, विकास, प्रदीप व हरिओम व उनका एक अन्य साथी अपने हाथो में लाठी डंडे लेकर प्लाट के अंदर आए और मेरे व मेरे भाई के साथ लाठी डंडो से मारपीट करने लग गए। मारपीट के दौरान मुझे व मेरे भाई को काफी चोटे मारी। उसके बाद वे सभी लोग वहां से भाग गए तथा जब हम अस्पताल जाने लगे तो ढिल्लू उर्फ अजय ने अपने साथियों के साथ हमारा रास्ता रोक लिया और धमकी दी कि अगर पुलिस कार्यवाही या मेडिकल करवाया तो जान से मार देंगे। तब पुलिस को सुचना मिलने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्यवाही शूरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपियों विकास व प्रदीप पुत्र वेदप्रकाश, हरिओम पुत्र दारा सिंह निवासी गाँव दडोली रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

जिला पुलिस रेवाड़ी ने साईबर अपराध से बचने के लिए एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि आजकल साईबर अपराध को अंजाम देने के लिए साईबर अपराधियों द्वारा आमजन से धोखाधड़ी करने का नया तरीका खोज निकाला है। जिसमे एक एंटीवायरस जो कि Qbot सॉफ्टवेर के नाम से ऑनलाइन उपलब्ध है, का नाम बदलकर QuakBot या QakBot रखकर आमजन से इसको उनके कम्प्युटर में इंस्टाल करवाकर लोगों के बैंक खातों एवं अन्य खातों की जानकारियों को चुरा लेते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं।

        अतः पुलिस विभाग जिला रेवाड़ी द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि

1.   संदिग्ध ईमेल या ईमेल में जोड़े गए लिंक को खोलने या उन पर क्लिक करने से बचें।

2.   अज्ञात लोगो से प्राप्त ई-मेल या संदिग्ध सामग्री को तुरंत अपनी ईमेल से हटाएँ। स्पैम ईमेल इसके फैलने का मुख्य कारण होते हैं।

3.   मौजूदा पैच स्तर पर अपने ऑपरेटिंग सिस्टम एवं एप्लीकेशन को चालू रखें।

4.   सुनिश्चित करें कि एंटीवायरस सॉफ्टवेर और सभी सम्बंधित फाईले अप-टू-डेट हैं।

5.   सुरक्षा युक्तियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए ट्विटर पर @cyberDost या cybercrime.gov.in वेबसाईट पर जाएँ। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें