रेवाड़ी, 10 मार्च। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के दिशानिर्देशों की पालना में कृषि, राजस्व, पंचायत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले किसानों के खेतों में जाकर क्रॉप बुकिंग गिरदावरी चैकिंग करने के तहत बुधवार को एसडीएम बावल संजीव कुमार ने गांव टांकडी में खेतों का दौरा कर फिजीकल वैरीफिकेशन का कार्य किया गया।
एसडीएम ने कहा कि सरकार के आदेशों के तहत जिला में यह कार्य शुरू किया गया है, तथा 13 मार्च तक पूर्ण किया जाएगा। गठित टीम के सदस्य मौके पर किसान के खेत में जाकर क्रॉप बुकिंग चेकिंग का कार्य कर रही है। जिला में दो लाख 71 हजार एकड़ भूमि की वैरीफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए 201 टीमें कार्य कर रही है, जो प्रतिदिन सवा सौ एकड़ जमीन की ई-गिरदावरी का कार्य कर रही है। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार मनमोहन, नायब तहसीलदार रवि कुमार भी मौजूद रहें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें