Rewari News : भगत सिंह के शहीदी दिवस पर रचा जाएगा इतिहास, 1500 रक्तदान कैंपों का होगा आयोजन

90 वर्ष पहले एक इतिहास लिखा गया था, जब देश की आजादी के लिए भगत सिंह , राजगुरु  सुखदेव को फांसी के फंदे पर लटका कर शहीद कर दिया गया था अंग्रेजी हकूमत की गुलामी को खत्म करने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले इन महान शहीदों की याद में 23 मार्च 2021 को देश फिर से एक इतिहास रचने जा रहा है देश के राष्टपति भी इस क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं नैशनल इंटेग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्टस की ओर से शुरू किए गए संवेदना अभियान के तहत इस दिन देश भर में 1500 से ज्यादा रक्त दान शिविर आयोजित होंगे, जिनमें 1.5 लाख के लगभग रक्त यूनिट दान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी यह जानकारी देते हुए लावण्या फॉउंडेशन के प्रधान  भगवान सिंह ने बताया कि मंगलवार 23 मार्च को देश के सभी 28 राज्यों  8 केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित होने जा रहे 1500 से ज्यादा रक्तदान शिविरों का उद्घाटन विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे इस संबंध में उनकी लिखित स्वीकृति  चुकी है , नशा नहीं , रक्तदान कीजिए युवाओं को इस संदेश के साथ देश को स्वैच्छिक रक्त दान के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के इस प्रयास में हरियाणा प्रदेश के युवा भी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में इस अभियान को प्रदेश  कि निफा संस्था द्वारा लावण्या फाउंडेशन के सहयोग से पूरा किया जा रहा है इसके अंतर्गत 23 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से मकान नंबर 119 निकट सौलहाराही मदिंर सेक्टर एक रेवाडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो भी रक्तदान करना चाहते हैं वह सादर आमंत्रित हैं

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें