ग्राम समाचार, पथरगामा:- प्रखंड अंतर्गत सुनारचक प्राथमिक विद्यालय में सभी चयनित प्रबंध समिति सदस्यों को संकुल साधन सेवी राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया| सभी सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति का विकास स्कूल के पोषक क्षेत्र का नामांकन ज्यादा से ज्यादा कैसे हो, शत-प्रतिशत स्कूल में बच्चों का ठहराव, कोविड-19 के निर्देशों का पूरी तरीके से पालन आदि को लेकर विशेष जानकारी दी गई, साथ ही कहा गया कि लड़का एवं लड़की को समान भाव भाव के साथ स्कूल तक पहुंचाने का आग्रह किया| मौके पर प्रधानाध्यापक सिलोमी मुर्मू सहित सभी सदस्यगण मौजूद थे|
-:अमन राज, पथरगामा:-

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें