Bhagalpur News:44 सौ लीटर विदेशी शराब का किया गया विनिष्टीकरण
ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले जगदीशपुर थाना अंतर्गत पुराने ब्लॉक परिसर में बुधवार को छः मामलों में जप्त किए गए शराब की खेप का विनष्टीकरण किया गया। मद्य निषेध अधीक्षक कुमार शंकर प्रसाद ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार करीब 44 सौ लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। सभी मामले 2020 तथा 2021 का है। जिसमें जगदीशपुर पुलिस द्वारा शराब की खेप पकड़ी गई थी। यह बिनष्टीकरण उत्पाद अधीक्षक भागलपुर के मौजूदगी में जगदीशपुर थाना अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर एसआई लक्ष्मण प्रसाद साह, जगदीशपुर अंचल के सीआई सुबोध कुमार तिवारी सहित उत्पाद विभाग के कई कर्मचारी तथा जगदीशपुर थाना के कई कर्मचारी मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें