Bounsi News: महिला की कपड़ा सुखाने के दौरान छत से गिरकर हुई मौत,घटना के बाद गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में मंगलवार को एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुशमाहा गांव निवासी प्रमोद साह की 45 वर्षीय पत्नी मीना देवी की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, महिला घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान महिला छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ा और छत से गिर गई। जिसके 

कारण उसके सर पर गहरी चोट आई, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजनों को खेत से वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई। परिजनों के द्वारा महिला को अस्पताल के लिए ले जाया जा रहा था। अस्पताल ले जाने के क्रम में गांव के ही ऑटो स्टैंड तक पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने के बाद जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि, महिला की मौत के बाद गांव में 

मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस घटना के बाद मृत महिला के दो पुत्र एवं तीन पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है। मृत महिला के पुत्र मिथुन कुमार, रोशन कुमार एवं पुत्री जुली कुमारी ज्योति कुमारी, पुष्पा कुमारी अपनी मां से लिपट लिपट कर दहाड़े मार कर रो रही थी। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण की भीड़ जुट गई। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें