ग्राम समाचार, पथरगामा:- पथरगामा अंचलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक किया| बैठक में सभी राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दिन सभी पंचायत तथा हल्का एवं गांव में घूम कर राजस्व कार्य करना है और शाम में अंचल कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट करना है कि कितना राजस्व का कार्य किया गया| उस राजस्व को ट्रेजरी में जमा करना है|अंचलाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार से पूरे मार्च माह तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा|सिर्फ अवकाश के दिनों को छोड़कर कैंप में लगान वसूली एवं ऑनलाइन त्रुटि निराकरण का फॉर्म आवेदन जमा लिया जाएगा| बैठक में अंचल निरीक्षक चंदेश्वरी मेहरा, उपनिरीक्षक मुचकुंद चौधरी, पारसनाथ सिंह सहित तमाम राजस्व कर्मी मौजूद थे|
-:अमन राज, पथरगामा:-

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें