Pathargama News: पिपरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया




ग्राम समाचार, पथरगामा:-  प्रखंड  के गंगटाकला पंचायत में  झारखंड सरकार के कल्याणकरी योजनाओ को सभी जरूरतमंद परिवार तक पहुचाने के लक्ष्य में प्रदान द्वारा  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया| कार्यक्रम कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के मकसद से किया गया था| गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड में अजीम प्रेमजी परोपकारी पहल (APPI) के मदद से कल्याण परियोजना को नवमंबर माह 2020 से लागू किया था, जो कि सितंबर 2021 तक जारी रहेगा। इस परियोजना का लक्ष्य कोविड स्थिति में तीन प्रमुख क्षेत्रों में काम करना है। जो क्षेत्र निम्न हैं:- समुदाय को अधिक से अधिक जागरूक कर मनरेगा के तहत काम का अवसर प्रदान करना। सरकार की पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए संभावित घरों की पहचान करना| जन वितरण प्रणाली का लाभ उठाने के लिए संभावित परिवारों की पहचान करना मुख्यत: है।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य और प्रदान की टीम से आशुतोष कुमार, राजेश यादव, घीरज और सभी पंचायत सहायकगण सम्मिल्लित हुये।

-:अमन राज, पथरगामा:-


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें