ग्राम समाचार, बांका। मुख्य सचिव, बिहार एवं अपर सचिव स्वास्थ्य-सह-मख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति पटना के निदेशानुसार एवं जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला क्रियान्वयन इकाई (आयुष्मान भारत),बांका द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बांका, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बांका, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बांका जिलान्तर्गत, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रा0 स्वा0 केन्द्र बांका जिलान्तर्गत, जिला प्रबंधक (सीएससी), बांका को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत दिनांक 17.02.2021 से 03.03.2021 तक चलाये जा रहे आयुष्मान पखवाड़ा को बढ़ाकर दिनांक 31.03.2021 तक किया गया है।
राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का क्रियान्वयन पात्र लाभार्थियों को वर्ष में 5 लाख रूपये तक निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचे इसलिए गोल्डेन कार्ड के निर्माण के शत प्रतिशत उपलब्धता हेतु दिनांक 17.02.2021 से 03.03.2021 तक चलाये जा रहे आयुष्मान पखवाडा को बढ़ाकर दिनांक इस संबंध में जिला पदाधिकारी-सह- अध्यक्ष जिला क्रियान्वयन इकाई (आयुष्मान भारत), बांका द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिन 150 गाँवों के एक भी परिवार को गोल्डेन कार्ड नहीं बनाया गया है, उक्त सभी गाँवों में यथाशीघ्र गोल्डेन कार्ड प्रखंडवार लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत बनवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रा0 स्वा0 केन्द्र,बांका को निदेशित किया गया कि सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चला कर लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बांका, नगर परिषद के सभी वार्डों में कैम्प कर गोल्डेन कार्ड बनाना सुनिश्चिित करेंगे। आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान कार्यपाल सहायक के द्वारा गोल्डेन कार्ड लक्ष्य के बहुत कम बनाया गया है, जिसकी सूची भेजी जा चुकी है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बांका को निदेश दिया गया कि सभी कार्यपालक सहायक द्वारा प्रतिदिन कम से कम दो सौ कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी जिला प्रबंधक (सीएससी) बांका को निदेशित किया गया कि गाॅव स्तर पर टस्म्ै के माध्यम से कैम्प लगाकर सभी लाभार्थियों का गोलडेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें