ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के श्यामबाजार दुर्गा मंदिर समीप जमीनी विवाद में हरवे हथियार के साथ चार बोलेरो स्कॉर्पियो गाड़ी अपने आदमियों के साथ सवार हो गोपालपुर विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल पहुंचे। जहां 20 एकड़ जमीन खरीद करने की बात कह कर स्थानीय ग्रामीणों के साथ झड़प करने का मामला सामने आया है। विधायक और उनके साथ आए लोगो ने श्याम बाजार के नंदकिशोर साह को प्लॉट पर देखकर कॉलर
पकड़कर मां का गाली-गलौज करते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बैठने के लिए कहने लगे। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूरा हंगामा होने लगा। बोलेरो गाड़ी में रखे आधे दर्जन आर्म्स का सत्यापन और जांच के लिए लोग हो हल्ला करने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तकरीबन एक घंटे तक विधायक के गाड़ियों को रोके रखा। मौके पर थाना पुलिस भी पहुंची। बौंसी थाना पुलिस और जदयू के जिला महामंत्री उमेश यादव ने आकर बीच बचाव किया। भारी संख्या में जमा लोगों ने विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जानकारी हो कि उक्त भूमि पर तकरीबन 100 लोगों का खाली परती और मकान बनाकर 70 साल के अधिक समय से प्रवास कर रहे हैं। जिसे विधायक नीरज कुमार को इस्ततीफानामा करने वाले जमीन
के खतियानी रैयत के पोता परपोता ने पिछले छह महीना पूर्व केवाला कर दिया है। जबकि उक्त जमीन 1910 ई. में खतियानी रैयत अहलाद राय एवं उसके पुत्र सतन राय आदि ने लक्ष्मीपुर स्टेट के जमींदार खेवटदार छतर कुमारी को लगान अदा नहीं करने के बाबत रजिस्ट्री इस्तीफानामा कर दिया है। तबसे मोस्ताजीर नलिनी कांत सिंह एवं जामिनी कांत सिंह व उनके परिवार वालों को बंदोबस्ती रिटर्न के माध्यम से हक व अधिकार मिला। इस बीच तकरीबन 40 साल पहले से ही 50 से अधिक लोगों को रजिस्ट्री के साथ रैयती बसोबासी के लिए आदिवासी गैर आदिवासी को
मोस्ताजीर नलिनी कांत सिंह ने कठ्ठा दो कठ्ठा पांच कठ्ठा से लेकर डेड़ दर्जन से उपर आदिवासी परिवारों को बसने के लिए वर्ष 1940 में ही 10 कट्ठा जमीन देकर बसाया है। बाजार के आम लोगों के साथ आदिवासियों की जमीन घर द्वार को विधायक ने रजिस्ट्री केवाला करा लिया है। कैसे पचासों बड़े-बड़े मकान को धनहर भीठ के किस्म दर्ज करा कर विधायक और उनके परिवार वालों के साथ अन्य संबंधी लोगों केवाला कराया है। यह जांच का विषय है। विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल ने बताया कि छह महीना पहले खाली ख़ाली परती जमीन देख कर मैंने जमीन खरीदा है। जब मोटेशन के लिए अप्लाई किए तो नोटेशन नहीं होने और इस भूमि की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा मुझे मालूम नहीं है कि इस जमीन का पहले केवाला या इस्तीफा भी हुआ है। उक्त भूखंड जमीन
श्यामा प्रसाद सिंह कल्याण कुमार सिंह एवं उनके परिवार वालों ने 30- 40 साल पहले ही कई दर्जन लोगों को केवाला बिक्री किया है। जिसका रशीद लगान अद्यतन है। पिछले छह महीने से विधायक नीरज कुमार अपने व सभी केवालादारों रजिस्टरी-पत्र को अंचल कार्यालय में मोटेशन के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं बावजूद मोटेशन नहीं हो रहा है। मोटेशन नहीं होने की बात विधायक ने भी कही। थाना थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि उक्त जमीन के कुछ भूखंड पर दो लोगों पर 107 एवं 144 धारा आईपीसी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि, श्याम बाजार के नंदकिशोर साह को विधायक और उनके साथ आए गुंडों ने राइफल की नोक पर अगवा करने का प्रयास किया। विधायक के खिलाफ नंदकिशोर साह ने थाना में अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज के लिए आवेदन दिया है । पत्रकारों को विधायक ने अपने वाइट में कहा मुझे इस जमीन की जानकारी नहीं थी ।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें