LALMATIA NEWS:VIDEO- ललमटिया थाना प्रांगण में होली को लेकर किया गया शांति समिति का बैठक


ग्राम समाचार, ललमटिया(गोड्डा)।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली पर्व को लेकर ललमटिया थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया। होली के अवसर पर शांति विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में पुलिस निरीक्षक कमलेश प्रसाद ने कहा कि हर पर्व सभी समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर मनाया है। उम्मीद है कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में इन पर्वों को मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों की पहचान कर प्रशासन को सूचित करने की अपील की, ताकि सौहार्द का यह वातावरण खराब न हो पाए। साथ ही लॉकडाउन के चलते क्षेत्र में हो रही समस्यओं, आमजन की समस्यओं से अवगत कराया।कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सरकारी गाइडलाइन को पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस और मास्क का उपयोग अवश्य करें। थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में थाना प्रभारी ललित पांडे,एएसआई कृष्ण सिंह,पल्लवी कुजुर,पुर्व मुखिया कैलाश भगत, जिला परिषद रामजी साह,खबीर अंसारी,अनिल साह,इसाक अंसारी,अशोक कुमार अवस्थी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मनीष सिंह,अहमद अंसारी इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

                           -ग्राम समाचार, ललमटिया(गोड्डा)।



Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें