ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन - प्रखंड अंतर्गत चांदन के वार्ड नंबर 5 में खाली पड़े आंगनवाड़ी केन्द्र में सेविका एवं सहायिका बहाल की गई। जानकारी के अनुसार आज कन्या मध्य विद्यालय चांदन के परिसर में महिला पर्यवेक्षिका नीलिमा एवं कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल की अध्यक्षता में सेविका एवं सहायिका की बहाली की गई। बहाली के दौरान
11 आवेदन प्राप्त हुई। जिसकी अवलोकन करते हुए मेघा सूची के आधार पर चांदन निवासी दयानंद मंडल की पत्नी प्रतिमा कुमारी को मेघा सूची अंक के अनुसार आंगनवाड़ी सेविका के रूप में चयनित की गई, एवं कुसुम कुमारी पति सिकंदर शर्मा को सहायिका के रूप में चयनित किया गया। इस दौरान चयन के पूर्व अभ्यर्थियों के बीच भारी शोर शराबा किया गया। जहां मौके पर चांदन थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आरके
जीआरा के साथ पुलिस बल तैनात रहे एवं कड़ी सुरक्षा के बीच धीमी गति से सेविका सहायिका चयन कर दिया गया। एवं मौके पर ही महिला पर्यवेक्षिका नीलिमा के हाथों सेविका सहायिका को चयन पत्र दिया गया। इस मौके पर गांव के दर्जनों महिला पुरुष के साथ गणमान्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें