ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शराब माफियाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। और शराब तस्करों ने अलग-अलग हथकंड़े अपनाते नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन की नजरों के सामने शराब तस्करों की खैर नहीं। जानकारी के अनुसार चांदन-देवघर पक्की सड़क पर झारखंड सीमा के करीब करुआ पाथर के समीप शुक्रवार सुबह एक पुआल लोड मालवाहक ऑटो से 10 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। जबकि चालक सहित शराब तस्कर को पकड़ने में भी पुलिस को सफलता मिली है।इस सम्बंध में चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सुबह एक पुआल लोड
ऑटो को जांच के लिए रोकने पर उस पर सवार एक युवक गाड़ी से उतर कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने कुछ दूर पीछा करते हुए वाहन समय चालक को पकड़ कर थाना लाया गया।जांच क्रम में वाहन पर लदे पुआल के नीचे 10 पेटी विदेशी शराब जिसमे इम्पेरियल ब्लू 7 पेटी जिसमे सभी बोतल 375 एमएल का,औऱ रॉयल स्टेग 3 पेटी सभी 375 एमएल का कुल 90 लीटर बरामद किया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान में (1)जगरनाथ भगत (2)अजय यादव (3) मनीष यादव सहरसा निवासी बताया गया। इधर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार तस्करों से शराब माफियाओं संलिप्त के खिलाफ सघन जांच किया जा रहा है। जिसे मद अधिनियम का मामला दर्ज करते हुए बांका जेल भेजने की बात कही।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें