GoddaNews: गोड्डा में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में दिनांक 09.03.2021 को उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार गोड्डा साप्ताहिक हाट में नगर परिषद गोड्डा एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध रुप से हड़िया दारु बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई । नगर परिषद गोड्डा एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई तथा शराब जब्त किया गया। साप्ताहिक हाट में कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें