ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
थाना क्षेत्र के अचारज मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामले में दोनों पक्षों के द्वारा बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष में बौंसी स्टेशन रोड निवासी अजय कुमार भगत ने बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के फागा गांव निवासी अभिषेक उर्फ सोनू चौधरी और उसके पिता श्यामसुंदर चौधरी के द्वारा मारपीट, गले में डेढ़ भर सोने का चेन और नगद ₹5000 छीन लेने का आरोप लगाया है। विवाद का कारण आचार्य मोहल्ले में उसके साढू प्रीतम चौधरी की जमीन को
अतिक्रमण करना बताया गया है। बताया जाता है कि, उक्त जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जो मना करने पर मारपीट की गई है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। दूसरी ओर दूसरे पक्ष के अभिषेक चौधरी ने कहा है कि, मैं अपना मकान बनवा रहा था। अजय भगत के द्वारा वहां आकर 50000 की रंगदारी मांगी गई। विरोध करने पर अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मकान के ऊपर बने दीवार को गिराने लगा। बताया जाता है कि, घटना में दूसरे पक्ष के आवेदक और उसके पिता भी जख्मी हो गए हैं। आरोप लगाया गया है कि, मारपीट के क्रम में ₹6200 भी छीन लिया गया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, दोनों आवेदनों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें