ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में स०अ०नी० श्याम रजक के साथ सुरक्षाबलों के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक भैरोगंज में ग्राहकों एवं बैंक की सुरक्षा हेतु को देखते हुए मंगलवार सुबह 11:00 बजे बैंक परिसर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बैंक में आए सभी ग्राहकों को सुरक्षा की नजर से जांच
करते देखा गया साथ में अनावश्यक बैंक परिसर में खड़े व्यक्तियों को फटकार लगाते हुए बैंक परिसर से निकाला गया। इस क्रम में शांति व्यवस्था के साथ सुचारू ढंग से बैंक कर्मीदल काम करते देखा। इस दौरान बैंक परिसर में खड़े खाताधारक महिला पुरुष सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते देखा गया। साथ में आनंदपुर पुलिस स०अ०नी श्याम रजक ने बताया कि अनावश्यक बैंक परिसर में भीड़भाड़ नहीं लगाना है।साथ में बताया कि
शिवरात्रि, होली त्योहार को लेकर बाजारों - सड़कों पर वाहन खड़े ना करें सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह जगह पर जांच किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न ना हो एवं किसी व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी की संदेह होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें