ग्राम समाचार,चांदन,बांका। भागलपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक शाखा कटोरिया अंतर्गत सभी पैक्स अध्यक्षों का भारी कठिनाई उत्पन्न दिखाई दे रही है। जिसको लेकर निबंधन सहयोग समितियां बिहार पटना को पैक्स अध्यक्षों द्वारा लिखित आवेदन भेजा।ज्ञात हो की कई महीनों से कॉपरेटिव बैंक कटोरिया के अनुबंध बैंक कर्मी हड़ताल पर रहने के कारण पैक्स अध्यक्षों का 50 से अधिक एडवाइज भुगतानन लंबित के साथ पी एफ एम एस एडवाइज एक्सपायर होती जा रही है जिस कारण पैक्स
अध्यक्षों का मुसीबत बढ़ती दिखाई दिया। इधर पैक्स अध्यक्षों ने बताया की किसानों के द्वारा लिए गए धान अधिप्राप्ति खरीद पर पैसे नहीं मिलने से क्षेत्र में किसानों के द्वारा खरी-खोटी सुनने को विवश हूं। पूछे जाने पर बताया कि हमारे कटोरिया क्षेत्र में एक आईडी प्रबंधक रहने के कारण इस क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्षों का बैंकिंग कार्य समय पर नहीं हो पाता है। साथ में खाते धारकों को जमा निकासी में वादा उत्पन्न हुआ है साथ में पैक्स अध्यक्षों
का डीलर संबंधित कागजात चालान जमा किया गया है लेकिन बैंक कर्मियों की लापरवाही से सभी काम बाधित पड़ा है। जिसमें आज 8 मार्च तक प्रबंध निदेशक के द्वारा पहल नहीं की गई जिसके आलोक में सभी पैक्स अध्यक्षों के द्वारा जिला सहकारिता बांका जिला पदाधिकारी बांका एवं प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड पटना को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रूप से कुसुम जोरी पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार, मुकेश भारती प्रबंधक बडफेरा तेतरिया पेक्स, कैलाश यादव लकरामा, जय प्रकाश बरनवाल हड़हार, सुरेश यादव दामोदरा, सिकंदर शर्मा आनंद शर्मा इत्यादि पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें