Rewari News : एडीसी राहुल हुडडा ने राजस्व विभाग के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की

रेवाड़ी, 9 मार्च। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुडडा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जमाबंदी ऑनलाइन व मुटेशन के लम्बित मामलों को शीघ्र निपटाएं।



एडीसी राहुल हुडडा आज जिला सचिवालय में राजस्व विभाग के जमाबंदी मुटेशन, फिल्ड बुक स्कैनिंग, तहसील व उप तहसील के भवन के रख-रखाव, पटवार खाने, ई-गिरदावरी का स्टेटस, डीडस डिलीवरी व सीएजी, पीएसी के केस, पैडिंग रिकवरी, कोर्ट केस व स्टॉम्प एक्ट केस, आरटीएस के तहत होने वाले कार्यो, डीडस विवरण वैब हैलरिस पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड करने बारे, ओएलआर व आबियाना की रिकवरी बारे तथा एसडीएम कोर्ट में चल रहे केसों की समीक्षा की।
राहुल हुडडा ने रेवाडी तहसील के 16 गांवों व पाल्हावास के 3 गांवों की की बकाया जमाबंदी 31 मार्च तक तथा बावल की 11 गांवों, मनेठी के 5 गांवों की  बकाया जमाबंदी 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीआरओ विजय यादव ने बताया कि रेवाडी जिला के सभी 412 गांवों का रिकार्ड सीबीएसएल कम्पनी द्वारा फिल्ड बुक स्कैनिंग किया जा चुका है। अब इस रिकार्ड की जांच कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह रिकार्ड साफ व पढने योग्य है या नहीं। तहसीलों के रख-रखावों के बारे में बताया गया कि रेवाडी, कोसली, बावल व धारूहेडा तहसील कार्यालयों की हालत ठीक है जबकि डहीना, नाहड़, मनेठी, पाल्हावास उप-तहसीलों का अपना भवन नहीं है, यह कार्यालय पंचायत भवन के कार्यालयों में चलाएं जा रहे है।
एडीसी ने राजस्व कोर्ट केसों के बारे में बताया कि रेवाडी एसडीएम कोर्ट में 921, कोसली एसडीएम कोर्ट में 266, बावल में 695, डीआरओ 295, रेवाडी तहसीलदार 329, कोसली तहसीलदार 129, बावल 251, नायब तहसीलदार रेवाडी 391, नायब तहसीलदार कोसली 150, नायब तहसीलदार बावल 96, धारूहेडा 193, डहीना 454, मनेठी 323, नाहड 187 व पाल्हावास 210 कोर्ट केस लम्बित है, इन कोर्ट केसों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीआरओ विजय यादव, तहसीलदार रेवाडी प्रदीप देशवाल, बावल तहसीलदार मनमोहन, कोसली तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सहित सभी नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें