Bounsi News: जदयू विधायक गोपाल मंडल को ग्रामीणों द्वारा घेरने की घटना के दूसरे दिन जांच के लिए पहुंची पुलिस, कई पर 107 की कार्रवाई

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

श्यामबाजार के विवादित जमीन पर पहुंचे गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ़ गोपाल मंडल को ग्रामीणों द्वारा घेरने की घटना के दूसरे दिन सोमवार को थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने बताया कि, इस मामले में अभी तक दर्जनों लोगों पर 107 की कार्रवाई की है। साथ ही सीओ विजय कुमार गुप्ता द्वारा इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में श्यामबाजार के नंदकिशोर शाह ने अपने अपहरण करने की शिकायत पुलिस से की थी। इस मामले में भी केस नहीं हुआ है। नंद किशोर का आरोप है कि, उन्हें विधायक द्वारा गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर अपनी गाड़ी की ओर जबरदस्ती घसीटते हुए अगवा करने का प्रयास किया गया था। चर्चा है कि, 24 मार्च को फिर से कागज लेकर विधायक आने वाले हैं। हालांकि विधायक का कहना है कि, कागज के आधार पर अगर मेरी जमीन नहीं हुई तो मैं उसे छोड़ दूंगा। विधायक ने सिकंदर पुर मौजा के 18 खाते में जिस जमीन की खरीदारी की है। इस खाते में 58 एकड़ 73 डिसमिल जमीन का खतियानी रैयत आह्लाद राय है। जहां खतियानी रैयत के पुत्र देवी राय ने वर्ष 1910 में लगान अदा नहीं करने पर जमींदार मोकीर लक्ष्मीपुर इस्टेट 

के ठाकुर प्रताप नारायण देव के भाई नारियल नारायण सिंह की पत्नी छतर कुमारी को तकरीबन एक सौ बीघा से ऊपर जमीन रजिस्ट्री इस्तीफा नामा कर दिया है। उनके वंशजों में नलिनी कांत सिंह, जामुनी कांत सिंह सहित उनके पुत्र श्यामा प्रसाद सिंह, जगदंबा प्रसाद सिंह, कल्याण कुमार सिंह आदि ने यहां से 100 से अधिक लोग 50 साल पहले और 100 से अधिक लोग हाल के 10-20 वर्षों में रजिस्ट्री केवाला एवं दान देकर लोगों को बसाने का काम किया है। जिससे 200 लोग छोटे बड़े मकान बनाकर प्रवास कर जीवन यापन कर रहे हैं। इधर विधायक ने दाखिल खारिज के लिए 

ऑनलाइन आवेदन संख्या 299 के तहत किया था। जिसे रिजेक्ट कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल द्वारा विवादित जमीन पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा घेराव व भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर शाह के कॉलर पकड़ने और जबरदस्ती घोषित कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास की निंदा जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने की है। उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधि जनता के लिए होते हैं। जनप्रतिनिधि को जमीन के धंधे से बचना चाहिए। हथियार के साथ जिस तरह जमीन पर पहुंचे थे। यह पार्टी के लिए बदनामी की बात है। उन्होंने कहा कि, इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें