Chandan News: खुशबू हरफूल में हर बच्चा स्कूल में की प्रखंड मुख्यालय से छात्राओं ने ‌निकाली प्रभात फेरी

ग्राम समाचार चांदन,बांका। चांदन(बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक व माध्यमिक विधालय द्वारा "प्रवेशोत्सव"विशेष नामांकन को लेकर वीडियो दुर्गाशंकर की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय से चांदन बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान कन्या मध्य विधालय चांदन के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने बताया कि जो प्रवासी मजदूर अपने 

को लॉक डाउन में अपने का नामांकन नही करा पाये हैं,उस बच्चों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।जो आठ मार्च से लेकर 20 मार्च तक बच्चों का नामांकन करना है।जिसको लेकर वर्ग प्रथम से लेकर पंचम वर्ग तक के बच्चों को नामांकन कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे है।जिसमें से विधालय के सैकड़ों छात्र-छात्रा ने भाग लेकर बाजार में 

गुजरने के दौरान हर घर में दीप जलाओ,लड़का लड़की एक समान शिक्षा से दोनों बनेंगे महान, खुशबू है हर फुल में,हर बच्चे स्कूल में के नारे लगाते हुए सभी छात्र छात्रा प्रखंड कार्यालय पहुंचे।वहीं शिक्षक श्यामसुंदर दास ने बताया नामांकन को लेकर अपने पोशक क्षेत्रों में जागरूकता अभिमान चलाकर बच्चे को जागरूक किया जा रहा है।ताकि इस क्षेत्र के बच्चे 

पढ़लिख कर अपने परिवारों का नाम रौशन कर सके।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के प्रभारी डॉक्टर एके सिन्हा,संकुल समन्वयक पंकज पांडेज, लेखापाल राजीव कुमार,रमेश प्रसाद राय संजीवनी कुमारी, मनिषा कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका के साथ छात्राएं सामिल थे। 

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें