Bhagalpur News:बराबरी, न्याय, सुरक्षा-सम्मान व आजादी के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संघर्ष को जारी रखने का लिया संकल्प


ग्राम समाचार, भागलपुर। ऑल इण्डिया प्रोग्रेसिव वीमेन्स एसोसिएशन (ऐपवा) ने भागलपुर में स्थानीय स्टेशन चौक पर डॉ. अम्बेदकर गोलम्बर के नजदीक बराबरी, न्याय, सुरक्षा व आजादी की रक्षा के लिए महिलाओं की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। महिला अधिकारों से सम्बंधित पोस्टरों व झंडे-बैनरों से सुसज्जित होकर ऐपवा व ऐक्टू से जुड़ी महिलाओं ने मौके पर बढ़ते महिला हिंसा को रोकने और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की गारण्टी करने में विफल केंद्र-राज्य सरकारों के खिलाफ नारे लगाए और सड़कों के आंदोलनों से सीख लेकर संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऐपवा के जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, नगर संयोजक बुधनी देवी, ऐक्टू नेत्री पूनम देवी, रानी देवी व गुंजा भारती ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऐपवा के जिला अध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा की आज महिलाओं को जो कुछ भी हासिल है उसके लिए महिलाओं ने लम्बी लड़ाई लड़ी है। समान काम के लिए समान की मजदूरी, मताधिकार, संपत्ति पर महिलाओं का अधिकार आदि सब हमारे लम्बे संघर्ष का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में तो हमे समान अवसर, बराबरी, न्याय, सुरक्षा, आजादी आदि का अधिकार मिल गया किंतु इन प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के विपरीत वर्तमान सरकारों ने संविधान पर ही हमला करना शुरु कर दिया है। हमारे संविधान प्रदत अधिकार खतरे में है। काम के घंटे बढ़ाए जा रहे है, महिलाओं को बेगारी करने लिए विवश किया जा रहा है। महिलाओं के साथ भेदभाव, हिंसा, अत्याचार जारी है। इसके खिलाफ बोलने वाली महिलाओं को देशद्रोही बताया जा रहा है। हमारे लिए आज का दिन अपनी मजबूती, महिलाओं के लिए बराबरी, न्याय, सुरक्षा-सम्मान व आजादी की लड़ाई को जारी रखने के संकल्प का दिन है। अन्त में महिलाओं ने जन 7 विरोधी कृषि कानून को वापस लेने, मजदूरों की गुलामी के 4 लेबर कोड बिल को रद्द करने, महंगाई पर रोक लगाने, महिलाओं के सुरक्षा-सम्मान की गारंटी करने आदि की मांग करते हुए महिला व मजदूर आंदोलन के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मुंह मीठा करते हुए एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। प्रदर्शन में राधा देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी, सोनी देवी, बीबी अप्सरा, चांदनी, अंजुम निशां, रेहाना खातून, सजनी देवी, कारी देवी, खोखा देवी, लुखो देवी, सुमन देवी, रीना देवी, अनिता देवी, अर्चना देवी, रीता देवी, गुड़िया देवी, पुष्पा देवी, रोहिणी देवी, पुरनी देवी, बीबी अरशदी, नंदनी देवी आदि सहित ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के शर्मा व राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, जिला संयुक्त सचिव राजेश कुमार दास आदि शामिल हुए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें