ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत के वार्ड नंबर 6 में पेयजल का घोर संकट बना हुआ है ।ज्ञात हो कि सात निश्चय योजना के तहत बना जल मीनार बना तो है लेकिन पंप संचालक पूरन दास एवं वार्ड सदस्य भरत दास के द्वारा विगत कई महीनों से जलापूर्ति बंद पड़ा है। पूछे जाने पर वार्ड सदस्य भरत दास ने बताया कि पहला
किए गए जलापूर्ति के लिए बोरिंग धंस गया था, जिसे हम पुण: अपने पैसे से जलापूर्ति के लिए बोरिंग कराया है। इधर मार्च महीने के शुरुआती गर्मियों को देखते हुए ग्रामीणों को पानी पीने के लिए मुश्किल संकट गहराता देखा गया। साथ में आमजनों को स्वच्छ जल देने की बात कही जाने वाली सात निश्चय योजना से आज तक ग्रामीणों को फिल्टर का पानी
नसीब नहीं हुआ। जबकि पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया की अधिक से अधिक घरों में आज तक नल योजना के तहत पानी पीने के लिए नल भी नहीं लगाया गया है। जिससे पानी की भारी समस्या हो रही है, और संचालक एवं वार्ड सदस्य के द्वारा बार-बार पैसे की मांग किए जाते हैं। जिसके कारण कई महीनों से जलापूर्ति ठप कर दी गई। जबकि उस गांव में 1 सो से अधिक घर मौजूद है। इस मौके पर पिरकु तांती, गुलो तांती,
टीपन ताती, नंदकिशोर तांती, झगरू ताती, लिलो यादव, गुलाबी यादव नरेश यादव, शांति देवी, आशु देवी, सावित्री देवी, निमिया देवी, के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि विरेंद्र दास ने बताया कि उपरोक्त विषय में ग्रामीणों के द्वारा कोई जानकारी हमें प्राप्त नहीं हुई है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें