Chandan News : प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से होली एवं शबे बरात पर्व हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका- चांदन प्रखंड के विभिन्न गांव से लेकर जिला तक बड़ी हर्षोल्लास के साथ हिंदुओं की होली पर्व एवं मुस्लिम समुदाय के  शबे बरात पर्व दोनों महा पर्व एक साथ हर्षोल्लास संपन्न हुई ।शबे बरात के मौके पर मुस्लिम भाई ने बड़ी अदव  के साथ मस्जिदों में नमाज अदा किए। और रातभर नमाज अदा करते हुए तमाम मय्यतो के लिए दुआ मांगे। एवं कब्र स्थानों के साथ मस्जिदों को बड़ी खूबसूरती के 

साथ सजाया।  वही दूसरी ओर होली पर्व हर्षोल्लास के साथ होली पर्व लोगों ने बड़ी धूमधाम से मनाया और एक दूसरे में आपसी भाईचारे को देखते हुए रंग गुलाल ढ़ोलक हारमोनियम का करताल इत्यादि बाजे के साथ बच्चे बुढ़े  के साथ पर्व होली मना कर बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिए। इस पर्व में भाईचारे को देखते हुए दक्षिणी वारणे पंचायत के भूतपूर्व सरपंच के पुत्र संटू उड एवं भजन कीर्तन कलाकार चंदन पांडेय के द्वारा घर घर जाकर होली खेलते दिखे। जिसकी शुरुआत भैरोगंज के शिव मंदिर से  होली गीत की शुरुआत की गई। जिसमें युवाओं की टोली यों ने होली गीत ‌के साथके थिरकते नजर आए। वही महिलाएं बच्चे और बच्चियां भी एकजुट होकर अपने अपने घरों में और गांव गलियों में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाए।कई लोगों ने होली पर्व की गाना। किनखर हाथे रंग पिचकारी,किनखर हाथे अबीर गोरी।राम के हाथों रंग पिचकारी,शिया के हाथों अबीर गोरी।। 

हिंदू ,मुस्लिम ,सिख ,इसाई सबको मन भायो रे। फगुआ होली लायो। इस बेहतरीन फगुआ गाने के साथ सभी समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर होली पर्व को भी संपन्न किया। इस क्रम में चांदन थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार एवं आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार की अहम भूमिका रही, जहां सुबह से लेकर 10:00 बजे रात तक पुलिस प्रशासनों द्वारा रोड गस्ती करते देखा गया। इस दौरान बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के द्वारा होली एवं शबे बरात पर्व पर दिए गए गाइडलाइन की निरीक्षण करते हुए चांदन, कटोरिया, आनंदपुर ओपी,सुइया इत्यादि जगहों पर पुलिस बल के साथ देखा गया।

इस तरह भाई चारे के साथ दोनों समुदाय के लोगों ने पर्व मना कर एकता की मिसाल पेश किया। इस होली आयोजन में मुख्य रूप से भुत पुर्व सरपंच डेविड उड के पुत्र संटू उड के शोज्य से कीर्तन मंडली कलाकार चंदन पाण्डेय सिताराम पाण्डेय राजेंद्र वर्णवाल शिवशंकर यादव रूपण दास शम्भू यादव सचिदानंद शर्मा बिनोद गुप्ता बालकृष्ण पंडित इत्यादि मौजूद थे

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें