ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्रके कुसुम जोरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में पेयजल का घोर संकट बना हुआ है ।ज्ञात हो कि सात निश्चय योजना के तहत बना जल मीनार विगत कई महीनों से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है । आमजनों को स्वच्छ जल देने की बात कही जाने वाली सात निश्चय योजना से आज तक ग्रामीणों को फिल्टर का पानी नसीब नहीं हुआ है। पूछे जाने पर जमीन
दाता अनिल दास के पिता ने बताया कि शुरुआत से ही फिल्टर नहीं लगाया गया है तथा बार-बार मोटर खराब हो जाने से पानी सप्लाई में बाधा पहुंची है। जानकारी के अनुसार यह जल मीनार सन् 2018,19 में प्राक्कलित राशि 12,22,400 रू०से निर्माण किया गया, फिर भी ग्रामीणों को दूषित पानी दिया जा रहा है। जो आज वह भी महीनों से जलापूर्ति ठप कर दी गई। इधर सचिव के द्वारा जानकारी विभाग को कई दिनों पहले दी
जा चुकी है। इस संबंध में ग्रामीण चंद्री देवी, फुलमनी देवी, ननकी देवी, मेदनी देवी इत्यादि ने बताया कि संचालक एवं जमीन दाता के द्वारा बार-बार पैसे की मांग किया जाता हैं, और बोला जाता हैं कि पैसे नहीं देने पर जलापूर्ति बंद कर दी जाएगी और अपने मर्जी से पानी सप्लाई देंगे। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि विरेंद्र दास ने बताया कि उपरोक्त विषय में ग्रामीणों के द्वारा पानी की समस्या की जानकारी हमें प्राप्त नहीं है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें