ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर पर अवस्थित ओढ़नी डेम को ईको टूरिज्म के तौर पर विकसित किया जायेगा। जिला पदाधिकारी ने रविवार को अधिकारियों के साथ ओढ़नी डेम का किया निरीक्षण । जिला मुख्यालय से सटे ओढ़नी डेम को पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने कई कदम उठाए है। जिला पदाधिकारी श्री सुहर्ष भगत सहित अन्य अधिकारी ओढ़नी डेम पहुँचकर इसका जायजा लिया । अधिकारियों के साथ राय लेने के साथ-साथ उन्हें डेम को पर्यटन
क्षेत्र के तौर पर विकसित करने के लिए विभागीय स्तर पर कई जिम्मेदारी भी सौपी गयी। इस योजना पर अमल करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्य आरंभ कर दिया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए एक कार्य योजना बनायी गयी है। जिला पदाधिकारी, के द्वारा इस क्षेत्र का कई बार दौरा किया गया एवं पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए स्थानीय लोधम पंचायत के मुख्यिा श्री मोहन लाला यादव से जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा सुझाव मंागा गया। कम से कम लागत में जिला प्रशासन के सहयोग से इसे रमणीय स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। काफी दिनों से यह प्रयाश चल रहा है।
मूलभुत सुविधाएँ उपलब्ध रहने से क्षेत्र का विकास होगा। बिजली का कनेक्शन किया जा चुका है एवं रोड़ की मरम्मती की गई है। डेम में वोटिंग का कार्य भी शुरू करवाया जा रहा है। 1200 हेक्टेयर में फैले ओढ़नी डेम में वोटिंग के लिए दो बड़े वोट की व्यवस्था की जा रही है। डेम के आस-पास कई प्राकृतिक स्थल भी है उनको विकसित किया जायेगा। गर्मी का मौसम आरंभ हो चुका है इसके लिए केंटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही सेलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट भी तैयार करवाया जायेगा एवं होमगार्ड की तैनाती की जायेगी। साथ ही
समुदायिक शौचालय का निर्माण जिला ग्रामीण विकास अभिकरण,बांका के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी जिसका देख-रेख की जिम्मेवारी स्थानीय लोगों की होगी। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। शोसल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम पर टूरिज्म बांका के नाम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ट्वीटर एवं जिला प्रशासन के अधिकारिक फेसबुक पेज पर भी ओढ़नी डेम के विकास से संबंधित सूचनाएँ उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का इस क्षेत्र में अधिक से अधिक सह-भागिता हो इसके लिए पहाड़ पर चढ़ने हेतु ट्रेकिंग करवाया जायेगा। रास्ते में बैठन हेतु बेंच लगाये जायेंगे। स्थानीय युवा के
सहयोग से साईकलिंग एवं ट्रेकिंग की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। ओढ़नी डेम फिसिंग के लिए अच्छी साईट है। इसके अलावे सड़क के किनारे डायरेेक्शन बोर्ड भी लगाने का निर्देश दिया गया। सेलानियों द्वारा उपयोग किये गये कचरा को डस्टबीन में डालने के लिए डस्टबीन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावे पांच-सात फीट वाले पत्थर को स्थापित किया जायेगा जो देखने में सौन्दर्य लगे साथ ही आने वाले पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वांइट का भी निर्माण करया जा रहा है। साथ ही शाम में लाईटिंग की व्यवस्था स्थानीय लोधम पंचायम के मुख्यिा द्वारा की जायेगी। पीएचईडी द्वारा सेक्शन मोटर का उपयोग कर लोगों को पीने के लिए पानी
उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही मनरेगा पीओ को तीन-चार युनिट छायादार वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, बांका, अपर समाहर्ता, बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका, अनुमंडल पदाधिकारी,बांका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बांका, सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, बांका, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, बांका, खनन इंसपेक्टर बांका, जिला मत्स्य पदाधिकारी, बांका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बांका एवं अंचल अधिकारी,बांका उपस्थित थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें