ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आज रविवार चांदन प्रखंड क्षेत्र के चंदवारी पंचायत अंतर्गत ग्राम गोरियाडी निवासी थानू दास की पत्नी फूलवती देवी के द्वारा गांव के ही राजू यादव के खिलाफ मारपीट के साथ छिनताई की मामले को लेकर आवेदन दी गई थी,जिसे तुरंत कार्रवाई करते हुए आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार के निर्देश पर स०अ०नी०सुनिल
कुमार दल बल के साथ विवादित घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी राजू यादव को हिरासत में लेते हुए थाना लाया गया। जहां दोनों पक्षों विवादित बातों को देखते हुए दिए गए आवेदन पर सुलहनामा किया गया। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि आवेदन करता के पहल पर मामले को सुलझाया दिया गया। जिससे एक दूसरे में शांति बनाए रहे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें