Chandan News: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 306 गर्भवती महिलाओं ने कराई जांच

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा के तहत मंगलवार को गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच चांदन प्रखंड अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन 160, हेल्प एंड वैलनेस सेंटर स्वास्थ्य उपकेंद्र भैरोगंज 63 उप केंद्र सुइयां 83 में कुल मिलाकर 306 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें मुख्य रूप से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के चिकित्सा प्रभारी एके सिन्हा के नेतृत्व में सभी गर्भवती महिलाओं को 

स्वास्थ्य जांच कराए गए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को हिमोग्लोबिन एचआईवी टेस्ट के साथ गर्भ महल पल रहे बच्चे का धड़कन इत्यादि की जांच की गई! जांच उपरांत बाद दो केला दो सेव दिया गया। जबकि गर्भवती महिला ने बताई की समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चांदन डॉक्टरों की कमी के कारण पहली बार मुसीबतों की सामना करनी पड़ी। जबकि 

आवश्यक आयरन कैल्शियम दवाई उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ में या अभी देखा गया की विगत महीनों की तुलना में गर्भवती महिलाओं की उपस्थिति में कमी पाई गई। यदि विभाग के द्वारा हो रही समस्या समाधान नहीं की जाती है तो 9 तारीख प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत चलने वाली योजना में गर्भवती महिलाओं उपस्थिति और कम हो जायेगी। इस संबंध में पूछे जाने पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी डॉ एके 

सिन्हा ने बताया कि हमारे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी नहीं है लेकिन डॉक्टरों की मनमानी से तंग आ चुका हूं कारण जो समय पर अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते हैं साथ में ड्यूटी से अनुपस्थित रहा करते हैं। इस मौके पर से हेल्थ मैनेजर डॉ यश राज बीसीएम अफताब अंसारी डाटा ऑपरेटर प्रशांत मिश्रा आयुष चिकित्सक डॉक्टर जय किशोर, अजहर 

आलम डॉ बालकृष्ण चौधरी इत्यादि के साथ ए एन एम सुशीला टोप्पो, रूबी कुमारी, निर्मला हांसदा, पूजा कुमारी इंदु कुमारी प्रेमबदा कुमारी, चुन्नी कुमारी शिवानी कुमारी शांतिना मुर्मू वगैरह के साथ आशा कार्यकर्ता चांदन प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी, रीना देवी नीता सोरेन सुमी सोरेन बबीता देवी रांती देवी फैसिलिटेटर गीतांजलि कुमारी मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें