ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के भंडारीचक गांव से 1 सप्ताह पूर्व 62 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव शाह के लापता होने के बाद मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में रजौन थाना अंतर्गत धनसार मोड़ के पास शव बरामद हुई है। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो वे शव को लेने रजौन थाना पहुंचे। लेकिन रजौन थाना के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बांका भेज दिया
गया था। देर शाम तक बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर छानबीन करने में जुटी है। मालूम हो कि, गत 2 मार्च को भंडारी चक गांव से बुजुर्ग सुखदेव साह अचानक लापता हो गए थे। उसके बाद परिजनों ने थाना में आवेदन भी दिया था। दिए गए आवेदन में बताया गया था कि, बुजुर्ग की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वहीं बुजुर्ग के शव मिलने के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें