Chandan News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कल दिनांक 08-03-2021 को "अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष्य मे प्रखंड चादंन के चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रो पर कोरोना वैक्सीन लगाने का आयोजन किया गया है। अतएव सभी आशा, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका, जीविका एवं सामाजिक कार्यकर्ता से निवेदन है कि अपने घर, पास-पड़ोस एवं सम्बन्धित कार्यक्षेत्र की 60 वर्ष या अधिक उम्र के सभी महिलाओ को एवं इसके अतिरिक् 45 साल से 59 साल की ऐसी महिला 

जो किसी गंभीर रूप से बीमार( जैसे:- हृदय रोग, किडनी रोग, चीनी रोग(sugar), उच्च रक्तचाप (BP) इत्यादी बिमारी) है, उनको भी कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा। ऐसी महिला अपने साथ सम्बन्धित बिमारी का डॉक्टर वाला चिट्टा जो उनके पास है उसको लेकर सम्बन्धित स्वास्थ्य केन्द्र आये । साथ मे आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर साथ लाना अनिवार्य है। निम्नलिखित 5 जगहो पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया है जो 

इस प्रकार है:- 1.सा0 स्वा0 केंद्र, चादंन 2.अ0 प्रा0 स्वा0 केंद्र, सुईयां 3.स्वा0 उपकेन्द्र, भैरोगजं 4.स्वा0 उपकेन्द्र, लोहटनिया 5.स्वा0 उपकेन्द्र, गोङियारी । उपरोक्त सभी आदरणीय सम्बन्धित स्वास्थ्य कर्मीयो एवं सामाजिक कर्मीयो से निवेदन है कि सम्बन्धित सभी महिलाओ को आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर के साथ अपने नजदीकी उपरोक्त टीकाकरण सत्र स्थल पर प्रात: 8:00 बजे से भेजने मे अपना सम्पूर्ण योगदान दें एवं साथ मिलकर इस "अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस" को महत्वपूर्ण बनाएं। 

 उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें