*सूचना भवन, गोड्डा*
====================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-192*
*दिनांक :- 06/03/2021*
====================
*सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि राज्य निःशक्तता आयुक्त रांची, झारखण्ड के पत्रांक 272/2020-21/216/रा0 नि0 आ0 रांची दिनांक 18.02.2021 एवं पत्रांक 272/2020-21/231/रा0
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- नि0 आ0 रांची दिनांक 22.02.2021 के आलोक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के क्रियान्वयन एवं दिव्यांगजनों के शिकायतों के निष्पादन हेतु जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति का गठन किया जाना है। ताकि दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत् समुचित लाभ प्रदान किया जा सके।
इच्छुक निम्न कोटि के दिव्यांगजन अथवा उक्त क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी कार्यकर्ता/विशेष शिक्षक से स्वेच्छिक सेवा हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता हैः-
1. दृष्टिबाधित 2.श्रवणबाधित 3.गतिजनित 4.बौद्धिक दिव्यांग 5.दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में उल्लेखित/चिन्हित अन्य कोटि के दिव्यांगजन अथवा उनके प्रतिनिधि दिनांक 15.03.2021 तक अपना आवेदन निम्न विवरणी एवं बायोडाटा सहित रजिस्ट्री डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिला समाज कल्याण कार्यालय, गोड्डा के पते पर उपलब्ध कराएंगे।
नाम एवं पता/संबद्ध संस्था:-
योग्यता:-
दिव्यांग की कोटि/श्रेणी:-
मोबाईल नं0-
ईमेल-
निर्धारित तिथि के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संपर्क सूत्रः- 6201357231, 7050703848,

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें