ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार को वीडियो के कार्यालय वेश्म में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीडियो पंकज कुमार ने की। प्रखंड क्षेत्र के 198 भवनों में 245 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें 233 मूल मतदान केंद्र और 12 सहायक मतदान केंद्र रहेंगे। मालूम हो कि, 132888 मतदाता पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में करीब 328 नए मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बैठक में ईवीएम मूवमेंट प्लांट पर चर्चा की गई। बताया गया कि, इस बार के पंचायत चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। इस दौरान मतदान केंद्र पर ईवीएम ले जाने से लेकर वज्रगृह तक लाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। चुनाव के बाद मतगणना प्रखंड मुख्यालय में ही कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, बौंसी थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह, बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अलावा जेएसएस राकेश कुमार भी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने की बात कही।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें