Bounsi News: बौंसी पुलिस ने ऑटो में ले जा रहे भारी मात्रा में देसी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार बौसी बांका। 

बौंसी पुलिस ने हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर ऑटो में ले जा रहे भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के तहसील गांव निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। वही एक और मामले में दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार 

किया गया है। शराब तस्कर की पहचान अकबर नगर थाना क्षेत्र के मिथुन पासवान एवं मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि, वाहन जांच के दौरान ऑटो की जांच की गई। जांच के दौरान बोरा से 300ml की 327 बोतल देशी शराब बरामद की गई। वहीं 

अन्य मामले में 300ml का 175 बोतल देशी शराब बरामद हुई है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेजा जा रहा है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें