ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
थाना क्षेत्र के भंडारीचक गांव से 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पिछले 1 सप्ताह से लापता है। लापता बुजुर्ग सुखदेव साह के छोटे पुत्र विष्णु साह ने 4 मार्च को बौंसी थाने में आवेदन देकर अपने पिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि, बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
वह 2 मार्च को सुबह करीब 5:00 से लापता है। परिजनों द्वारा हर संभावित जगह के साथ-साथ रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के यहां भी खोजबीन की जा रही है। पिता के लापता होने से पुत्र सहित अन्य परिजन परेशान है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें