Bounsi News: हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध से की पूछताछ

ग्राम समाचार बौंसी बांका। 

थाना क्षेत्र के साहूपोखर के छकुआटोला महिला की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हरलाखी पुलिस ने गांव के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना आरंभ कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा तो लोग राम घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने जांच के बाद कहा था कि 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। गांव में भी आदिवासी समाज में इस मामले को लेकर आक्रोश है कि आखिरकार क्यों और किन परिस्थितियों में विधवा महिला की हत्या कर दी गई। 2 मार्च की रात महिला की किसी धारदार हथियार से 

गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से गांव के लोग कुछ भी बताने से इंकार कर दिए थे। गुरुवार को गांव प्रधान की मौजूदगी में मामले को लेकर छानबीन की गई थी। इसमें गांव के ही बिहारी मुर्मू और उसके पिता मंगल मुर्मू द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर आपस में रंजिश चल रही थी। ग्राम प्रधान की पंचायती में आरोपी ने एक और हत्या की बात कही थी। जानकारी के अनुसार हत्या की देर रात आरोपी को कुल्हाड़ी लिए मृतक महिला के घर के बाहर घूमते हुए देखा गया था। हालांकि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस जघन्य हत्याकांड में 3-4 व्यक्ति शामिल रहे होंगे। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हत्याकांड से जुड़े सारे सदस्यों का पर्दाफाश हो जाएगा। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें